पुन्हाना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को सेवा भारती कार्यालय पुन्हाना में कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 188 लोगों ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया।
सेवा भारती के प्रधान सुभाष सिंगला ने वैक्सीन लगवाकर कैंप की शुरुआत की। सुभाष सिंगला ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लगवाने से कोई भी नुकसान नहीं है। इससे जहां भविष्य में हमें कोरोना जैसी घातक बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी, वहीं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य भी मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भ्रम या बहकावे में न आएं, बल्कि स्वास्थ्य केंद्र जाकर वैक्सीन लगवाएं। इस मौके पर अग्रवाल समाज के पूर्व प्रधान महेश चंद गोयल, आर्य समाज के प्रधान सुरेंद्र आर्य, समाजसेवी धर्मवीर सैनी, सेवा भारती के जिला सचिव राजीव मंगला, मास्टर गंगाराम, स्वास्थ्यकर्मी एएनएम श्यामवती, आंगनबाड़ी वर्कर रामवती आदि मौजूद रहे।