फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 1.87 लाख कार्ड धारकों को मिल रहा इलाज का आयुष्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
1.87 लाख कार्ड धारकों को मिल रहा इलाज का आयुष्मान
विज्ञापन

- 28512 लोगों के और बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
- 52 सरकारी व निजी अस्पतालों में मिल रही इलाज की सुविधा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। केंद्र सरकार ने बजट में आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने की बात कही। वहीं गौतमबुद्धनगर में पहले ही 1.87 लाख लोग आयुष्मान गोल्डन कार्ड के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के योग्य हैं, जोकि निजी अस्पतालों में भी अपना इलाज करा सकते हैं। अभी भी योग्य लाभार्थियों में से 28512 के कार्ड बनना जिले में बाकी हैं।
केंद्र सरकार के जन आरोग्य पोर्टल के डाटा के मुताबिक गौतमबुद्धनगर में 53685 परिवारों के 2,16,229 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। इनमें से 1,87,717 यानी करीब 87 फीसदी के आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। ये सभी 12 सरकारी अस्पताल सहित 52 अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं। इसमें पांच लाख रुपये तक का इलाज कराया जा सकता है। योजना लागू होने के बाद अभी तक 28322 मरीजों को इलाज इस योजना में दिया गया। इसमें से सात फीसदी ही रिजेक्ट हुए। करीब 84 फीसदी के भुगतान भी सरकार कर चुकी है। 36 करोड़ रुपए के क्लेम में से 25 करोड़ रुपये का भुगतान जिले के अस्पतालों को किया गया। इसके लिए जिला पूरे प्रदेश में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के प्रभारी डॉ. पवन कुमार का कहना है कि 100 फीसदी आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं। कुछ लोग बाहर काम के लिए गए हुए हैं। इनके दीपावली व होली जैसे बड़े त्योहार पर शिविर लगा कार्ड बनाए जाते हैं। वहीं सभी राशन विक्रेताओं की जिम्मेदारी तय कर उनको कार्ड बनवाने के लिए कहा कहा गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका सहयोग करती है। 60 साल की उम्र पूरी कर चुके और राशन कार्ड धारक वरिष्ठ नागरिकों के प्राथमिकता पर आयुष्मान कार्ड बनवाने हैं।
विज्ञापन

इनसेट-
राशन ले रहे तो बनवा सकते आयुष्मान कार्ड
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि पूरे जिले में जो भी व्यक्ति राशन कार्ड धारक हैं। वह राशन ले रहे हैं। वह आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। अपना नाम भी वह अपने कोटेदार की मदद से सूची में होने के लिए पता कर सकते हैं। कॉमन सर्विस सेंटर्स पर भी आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है। कोई समस्या आने पर सेक्टर-39 में सीएमओ कार्यालय के एनसीडी सेल, कमरा नंबर 818 में भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें