फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 22 राज्यों के लिए माॅडल बना नोएडा जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो::::: जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल के साथ मौजूद प्रतिनिधिमंडल।
विज्ञापन

22 राज्यों के लिए माॅडल बना नोएडा जिला अस्पताल
- अलग-अलग राज्याें के स्वास्थ्य अधिकारी शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे
- केवल चार महीने में जिला अस्पताल ने लागू किए पांच बदलाव

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल कर नोएडा का जिला संयुक्त अस्पताल पूरे देश के लिए मॉडल बन गया है। शुक्रवार को 22 राज्यों के प्रतिनिधिमंडल ने भ्रमण कर अस्पताल में लागू किए डिजिटल बदलाव को देखा। इस दौरान उन्होंने जाना कि कैसे इस बदलाव को केवल चार महीने में किया गया, जिससे सभी राज्यों में इस पर काम हो सके।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारी जयंत पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल नोएडा पहुंचा। जयंत पांडेय ने बताया कि 22 राज्यों के स्वास्थ्य प्राधिकरण और विभागीय अधिकारी इसमें शामिल रहे। इनका उद्देश्य यह है कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का कैसे अपने यहां सरकारी अस्पतालों में उपयोग कराया जाए। नोएडा ने इसके लिए अच्छा काम किया है। इसलिए भ्रमण के लिए इसे चुना गया। अब बाकी राज्यों में भी डिजिटल मिशन पर काम कर मरीजों को सुविधाएं दी जा सकेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि केवल चार महीने में पांच प्रमुख बदलाव अस्पताल में किए गए। इनमें ओपीडी में आने वाले मरीजों की डिजिटल आभा आईडी बनाना, मोबाइल एप से ही ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए डिजिटल टोकन देना, ऑनलाइन ओपीडी, ऑनलाइन दवा वितरण और ऑनलाइन पैथोलॉजी जांच शामिल हैं। इस समय करीब 90 फीसदी मरीजों का ओपीडी में पंजीकरण डिजिटल आईडी के जरिए हो रहा है। इससे टोकन संख्या का उपयोग कर मरीज का पर्चा प्रिंट कर दिया जा सकता है। इससे पर्चा बनवाने के लिए लंबे समय तक लाइन में नहीं लगना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें