मॉर्डन मदर्स प्राइड स्कूल के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
नूंह। स्थानीय मॉर्डन मदर्स प्राइड स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना, हरियाणवी नृत्य, राजस्थानी घूमर, देश भक्ति से प्ररित नाटक पेश किए। बच्चों के कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया।
प्रतिभाशाली गुरुग्राम व फरीदाबाद जैसे जिलों से पीछे नहीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद राज्यमंत्री रहीश खान ने कहा कि नूंह जिले के बच्चे किसी से कम नहीं। उन्होंने छात्रों, स्कूल प्रबंधन व स्टाफ को बधाई दी। लोगों से शिक्षा पर विशेष जोर देने की अपील की और अपने निजी कोष से स्कूल को दो लाख रुपये का अनुदान दिए। स्कूल की चेयरपर्सन ममता शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं, कमी है तो बस उन्हें तराशने की। उन्होंने कहा कि आगे वह छात्र-छात्राओं बेहतर विकास के लिए काम करेंगी। इस मौके पर भाजपा नेता कंवर संजय सिंह ने भी अपने विचार रखें और दो लाख रुपये का अनुदान स्कूल को देने की घोषणा की। बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे।