फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-104 में पेड़ों की कटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-104 हाजीपुर में पेड़ों की कटाई
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर की ग्रीन बेल्ट में लगे पुराने पड़ों की कटाई होने पर रविवार को लोगों ने हंगामा किया। जसपाल कसाना ने बताया कि जेसीबी से कुछ लोग पेड़ों को उखाड़ रहे थे। पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दे रहे थे। ऐसे में लोगों ने मिलकर पेड़ों की कटाई का काम रुकवाया। कटाई कर रहे लोगों को खदेड़ दिया गया। प्राधिकरण सुधार की बजाय हरियाली को ही खत्म कर रहा है। करीब 11 पेड़ों की कटाई कर दी गई है। अब हम ऐसा नहीं होने देंगे। ब्यूरो
आरडब्लूए कोना
-------------
सेक्टर-82 के पार्कों की हालत खस्ता
नोएडा। सेक्टर-82 स्थित मधुबन अपार्टमेंट के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। सेक्टर के अंदर पार्कों में बच्चों के लिए झूले नही हैं। पार्क में लगे बेंच टूटे पड़े हैं। टहलने के लिए फुटपाथ भी खराब है। जिस कारण सोसायटी के पार्कों में अब कोई जाना पसंद नहीं करता है। आरडब्लूए महासचिव नजीम खान ने बताया कि पार्कों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। 3 वर्षों से सोसायटी के लोग गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। 25 नवंबर को प्राधिकरण को पत्र लिखकर सोसायटी के समस्याओं के बारे में अवगत कराया था। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन

---------------
सेक्टर-11 की नालियों का बुरा हाल
नोएडा। सेक्टर-11 स्थित झुंडपुरा में नालियों का हाल बेहाल है। यहां सड़कों पर कचरा जमा हुआ है। जगह-जगह कूड़े का ढेर है जिससे लोगों का रहना दूभर हो गया है। कई बार शिकायत की गई है, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। निवासी चरण सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के अधिकारी बाबू लाल से कई बार इस समस्या को लेकर बात की गई है, लेकिन वह आश्वासन ही देते रहते हैं। आज तक कोई काम नहीं करवाया है। ऐसे में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। नालियों में पानी भरा हुआ है जिससे मच्छर व बीमारी फैल रहे हैं।
विज्ञापन

-----------
सेक्टर-70 की सड़कों पर भरा रहता है पानी
नोएडा। सेक्टर-70 की सड़कों पर कई दिनों से पानी भरा हुआ है। यहां की सड़कें टूटी हैं। जिस पर आज तक कोई काम नहीं किया गया है। यहां आशियाना होम्स सोसायटी के सामने नालियों से पानी ओवरफ्लो हो रहा है जो सड़कों पर भर रहा है। निवासी अजीत कश्यप ने बताया कि सड़कें खराब होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत आ रही है। पैदल चलने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी होती है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें