फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने केवाईए फॉर्म भरना किया जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण ने केवाईए फॉर्म भरना किया जरूरी
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को एक आदेश में नो योर अलॉटी (केवाईए) फॉर्म को भरना जरूरी बताया है। यह प्राधिकरण के आवंटियों को भरना है। इसमें आवंटी को पूरा विवरण देना होगा। प्राधिकरण का तर्क है कि उनके पास आवंटियों का एक डाटा होना जरूरी है ताकि जरूरत पड़ने पर उनको किसी तरह का संदेश या नई स्कीम के बारे में बताया जा सके। प्राधिकरण का साफ कहना है कि अगर केवाईए फॉर्म नहीं भरा गया तो आवंटियों को बाद में संपत्ति से जुड़े हुए काम को कराने में मुश्किल होगी। लिहाजा उनकी ओर से केवाईए फॉर्म भरने का निर्देश दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


प्राधिकरण ने आरडब्ल्यूए से मांगी राय
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के पिछले बोर्ड बैठक में सेक्टरों की संपत्तियों को तल वार (फ्लोर वाइज) बिक्री का प्रस्ताव दिया गया था। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगाई गई। लेकिन आदेश दिया गया कि इस मामले में शहर के निवासियों की राय ले ली जाए। इसी कड़ी में नोएडा प्राधिकरण ने शहर के सभी आरडब्ल्यूए से राय मांगी है। राय में तल वार बिक्री के बारे में पूछा गया है। आरडब्ल्यूए की ओर से आने वाली राय के बाद इसे अगले बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। संभावना है कि अगली बोर्ड में यह प्रस्ताव रखा जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें