मंदिर आईं दिल्ली निवासी बहनों को कैंटर ने कुचला, मौत
मानेसर/पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव भोड़ाकलां में सोमवार सुबह बिलासपुर-पटौदी-कुलाना सड़क पर कैंटर चालक ने दो सगी बहनों को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के बेटे राहुल (23) को चोटें आई हैं। कैंटर चालक फरार है। बिलासपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
दोनों बहनें रामभतेरी (53) व सजना (50) निवासी रावता दिल्ली से भोड़ाकलां स्थित जय महाकाल मंदिर दर्शन के लिए राहुल के साथ आई थीं। रामभतेरी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सड़क किनारे बाइक के पास बेटे राहुल व बहन के साथ खड़ी हुई थी, तभी कैंटर चालक ने सीधी टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया।