फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन डिजाइनर महिला कार चालक स्कूटी सवार बुजुर्ग टक्कर मारकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फैशन डिजाइनर महिला कार चालक स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मारकर फरार
गुरुग्राम। साइबर सिटी में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पेशे से फैशन डिजाइनर महिला कार चालक ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मामला एक अप्रैल का है। वजीराबाद गांव निवासी रामकुमार (57) अपनी स्कूटी लेकर काम से जा रहे थे। अंबेडकर चौक लालबत्ती को जब वह पार रहे थे तभी दूसरी ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग काफी दूर जाकर गिरे। आरोपी महिला कार लेकर फरार हो गई। घटना के बाद गंभीर हालत में बुजुर्ग को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस हादसे के बाद बुजुर्ग के बेटे रोहित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्तेभर तक पीड़ित की हालत गंभीर होने के चलते बयान दर्ज नहीं हो सका। रविवार को बुजुर्ग के बयान के बाद आरोपी महिला की गाड़ी की पहचान हो पाई है। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, गाड़ी नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त हो गई। महिला सेक्टर-46 की रहने वाली है, जो पेशे से फैशन डिजाइनर है। जांच अधिकारी एएसआई हरिचंद ने बताया कि मामले में जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें