फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कश्मीरी युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म
गुरुग्राम। साइबर सिटी में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़िता को तीन साल तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय कश्मीरी युवती एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक पीड़िता की तीन साल पहले नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में काम करने के दौरान आरोपी शाहनवाज (25) की उसके साथ दोस्ती हो गई। उसके बाद आरोपी ने बहला फुसलाकर पीड़िता को नोएडा से नौकरी छुड़वाकर गुरुग्राम के नाथुपुर में शिफ्ट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि वह आरोपी की बातों में आ गई और उसने गुरुग्राम में दूसरी नौकरी ज्वॉइन कर ली। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ रहने लगा। आरोप है कि एक दिन उसके नहाते वक्त आरोपी ने मोबाइल में वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। रविवार को पीड़िता ने रविवार को पुलिस को शिकायत देते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि कॉलसेंटर में कार्यरत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल से अश्लील क्लिप बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें