फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में 18 बकरे-बकरियों की जान: एक गाड़ी और रात का अंधेरा, दीवार तोड़कर चोरों ने किया ये बड़ा कांड

Thu, 01 Oct 2026 05:35 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी

सार

पीड़ित दिलशाद के भाई सोनू ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि 26 सितंबर की रात चोरों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां बंधे सभी 14 बकरे व चार बकरियां चुरा लीं। यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
रात में बकरे-बकरियां चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित जारचा कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में चोरों ने एक घर की दीवार तोड़कर वहां बंधे 14 बकरे और चार बकरियां चोरी कर लीं। घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, जिससे पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों में रोष व भय का माहौल है।

विज्ञापन

 

गाड़ी में बकरे-बकरियों को ले जाते दिखे चोर
पीड़ित दिलशाद के भाई सोनू ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि 26 सितंबर की रात चोरों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां बंधे सभी 14 बकरे व चार बकरियां चुरा लीं। यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर वाहन में बकरे-बकरियों को लादकर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहा पीड़ित परिवार
घटना के अगले दिन यानी 27 सितंबर की सुबह चोरी का पता चलते ही पीड़ित परिवार ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि, पांच दिन बीत जाने के बाद भी थाने में मामला दर्ज न होने के कारण पीड़ित लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इस दुस्साहसिक चोरी की घटना से रसूलपुर और आसपास के इलाकों के ग्रामीण डरे और सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
इस संबंध में जब जारचा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि पुलिस प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की सुरागकशी में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरी वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें