फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकालय का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकालय का शुभारंभ
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के चक शाहबेरी गांव के प्राथमिक विद्यालय को सेव और सेफ एनजीओ ने गोद लिया है। इसी के तहत विद्यालय में खोले गए पुस्तकालय का रविवार को शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में आईआईटी दिल्ली एल्युमिनाई के अध्यक्ष अतुल बाल और नोडल अधिकारी डॉ. गीतांजलि कौशिक, डिप्टी नोडल अधिकारी अर्जुन सुरेश, अभिनव खरे और विद्यालय की प्रधानाचार्य गुलम अब्बास आदि ने बच्चों को शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, सामान्य ज्ञान, खेल और संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन


रोबो रेस में आईआईएलएम की अंजनी विजेता
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क के आईआईएलएम इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही दो दिवसीय इग्राइट टेकफेस्ट-2019 का रविवार को समापन हो गया है। टेकफेस्ट में विभिन्न तरह की 20 तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिनमें विभिन्न कॉलेजों के 400 से अधिक टीमों ने भाग लिया। रोबो रेस में आईआईएमएल के हनी सैनी प्रथम, आईटीएस के सुहैल द्वितीय रहे। वहीं टेक्निकल क्विज में आईआईएलएम की अंजनी केशरवानी, पफ मोबाइल में जीएल बजाज कॉलेज की टीम, कोड़ फेस्ट में जेपी यूनिवर्सिटी के अथर्व त्रिपाठी और त्रिनेंद्र विजेता रहे। समापन के अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज के वरिष्ठ निदेशक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह की तकनीकी प्रतियोगिताओं से छात्रों का रुझान अनुसंधान और इनोवेशन की तरफ बढ़ता है। इस मौके पर कॉलेज की निदेशिका डॉ. मीनू सिंह, कर्नल रवि, कैप्टन अनिता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें