फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बड़े एक्सप्रेसवे के मिलने से नूंह के विकास को लगेगा पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बड़े एक्सप्रेसवे के मिलने से नूंह के विकास को लगेगा पंख
विज्ञापन

- केएमपी के बाद अब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और फरीदाबाद-नूंह एक्सप्रेसवे भी जिले से गुजरेंगे
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए अगले सप्ताह शुरू होगा किसानों को मुआवजा बांटने का काम
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह। नूंह जिले से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे, प्रस्तावित दिल्ली-मुंबई मेगा एक्सप्रेसवे और फरीदाबाद-नूंह एक्सप्रेसवे को नूंह जिले में लाकर आपस में मिलाया जा रहा है। ये तीनों एक्सप्रेसवे जिले के खेड़ा-खलीलपुर के पास के पास मिलेंगे और यहीं से एक-दूसरे पर चढ़ने के लिए व्यवस्था की जाएगी। इन तीनों एक्सप्रेसवे के मिलने से निश्चित तौर पर यहां के विकास को पंख लगेगा। जानकारों का मानना है कि इस जंक्शन पर नूंह जिले में उतरने के लिए और चढ़ने के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। इससे यहां औद्योगिक हब बनने की प्रबल संभावनाएं हैं। साथ ही यहां पहले से केएमपी के साथ निर्माणाधीन आईएमटी रोजकामेव भी गुलजार होगी।
केएमपी नूंह जिले के 19 गांवों को क्रास करता हुआ निकल रहा है तो हाल ही में प्रस्तावित दिल्ली-मुंबई मेगा एक्सप्रेसवे भी जिले के 47 गांवों से निकाला जा रहा है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जमीन की एक्चुअल पेमेंट रिसीव (एपीआर) तैयार कर अगले सप्ताह किसानों को मुआवजा बांटने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग 148 एन पर इसी वर्ष काम शुरू होगा। भारत माला परियोजना के तहत नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की देखरेख में आठ लेन बनने वाले इस एक्सप्रेसवे पर फिलहाल नूंह जिले में दो जगह खेड़ाखलीलपुर तथा फिरोजपुर झिरका उपमंडल के बीवां गांव के पास उतार-चढ़ाव बनेगा। इस एक्सप्रेसवे में नूंह तहसील के 15 गांव, फिरोजपुर झिरका तहसील के 20 गांव, नगीना सब तहसील के 12 गांव शामिल हैं। इन गांवों के किसानों को करीब आठ सौ करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

फरीदाबाद के लिए भी अहम
फरीदाबाद के ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए व पृथला औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने की नियत से एक नया एक्सप्रेसवे फरीदाबाद से नूंह जिले के खेड़ाखलीलपुर गांव के पास केएमपी व दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में मिलाया जा रहा है। इससे फरीदाबाद के लोगों को इन हाइवे पर चढ़ने के लिए दूर-दराज की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
औद्योगिक इकाइयां लगने से मिलेगा रोजगार
नूंह जिले की उद्योगपति एसोसिएशन के प्रधान वीसी खटाना, कोषाध्यक्ष आरपी खटाना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डीके मेहता व अजय अहलावत का कहना है कि इन हाइवे का नूंह जिले में मिलान करना यहां के उद्योग को भविष्य में बढ़ावा देगा। इससे यहां की तस्वीर बदलेगी और विकास को नई गति मिलेगी। लोगों को रोजगार मिलेगा। यह सराहनीय कदम है। इससे आईएमटी रोजकामेव भी बेहतर ढंग से विकसित हो सकेगी।
विज्ञापन


केएमपी पहले निकला हुआ है। दिल्ली-मुंबई व फरीदाबाद एक्सप्रेसवे पर कागजी कार्यवाही चल रही है। ये तीनों हाइवे नूंह जिले में मिलेंगे। जहां चढ़ने-उतरने के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्था होगी। - बस्तीराम, डीआरओ नूंह।

फोटो- केएमपी एक्सप्रेस वे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें