फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडवा कुरुक्षेत्र के प्रेमी युगल ने पुहाना के एक मकान में फांसी के फंदे से की आमहया।

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के प्रेमी जोड़े ने पुन्हाना के एक मकान में फंदा लगा की आत्महत्या
विज्ञापन

पुन्हाना। एक दूजे के होने के लिए घर से भागे प्रेमी जोडे़ ने पुन्हाना के एक मकान में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी जोड़ा कुरुक्षेत्र के लाडवा का रहने वाला था। सूचना पाकर पुन्हाना डीएसपी अशोक कुमार, थाना प्रभारी अजयवीर तथा चौकी प्रभारी दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। लाडवा थाने में धारा 346 के तहत युवक-युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल भेज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुरुक्षेत्र के लाडवा से बुधवार को भागकर दीपक और कविता बृहस्पतिवार को पुन्हाना कस्बे में आये थे। बृहस्पतिवार को पुन्हाना पहुंचने पर जब इस प्रेमी जोडे़ ने एक एसटीडी बूथ से फोन कर अपने रिश्तेदारों के पास सकुशल होने का संदेश दिया तो एसटीडी संचालक के पास वापस लाडवा से फोन आया और बताया गया कि दोनों घर से भागे हैं। जिसपर एसटीडी संचालक ने दोनों को समझा-बुझाकर अपने मकान में रोक लिया। लेकिन कुछ देर बार दोनों ने छत से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से कस्बे में सनसनी फैल गई। वहीं पुन्हाना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। लाडवा थाना पुलिस व युवक-युवती के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें