फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएंडडी वेस्ट के लिए निगम खरीदेगा दो मोबाइल यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएंडडी वेस्ट के लिए निगम खरीदेगा दो मोबाइल यूनिट
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में जगह-जगह पड़े सीएंडडी (निर्माण एवं विध्वंस) कचरे को उसी जगह समाप्त करने के लिए नगर निगम की ओर से दो सीएंडडी वेस्ट मोबाइल यूनिट खरीदने की योजना बनाई गई है, जिसके बाद शहर में लगे मलबे के ढेर का उसी जगह निस्तारण किया जाएगा। इससे उस मलबे को बसई सीएंडडी प्लांट में ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सीएंडडी की दो मोबाइल यूनिट नगर निगम करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से खरीदेगा, जिनकी क्षमता एक दिन में 50 टन मलबे का निस्तारीकरण की होगी।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम की ओर से गांव बसई में सीएंडडी प्लांट लगाया गया था। बसई में प्लांट स्थापित करने से पहले ही एक एनजीओ ने प्लांट की जमीन को वेटलैंड बताते हुए एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) में याचिका दायर कर दी थी, जिसके बाद से सीएंडडी प्लांट पूरी तरह से स्थापित नहीं हो पाया है। हालांकि एनजीओ द्वारा दर्ज याचिका के मामले में निगम केस जीत गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट स्थापित नहीं होने के कारण शहर में जगह-जगह सीएंडडी वेस्ट के ढेर लगे हुए हैं। दोनों मोबाइल यूनिट शहर में जगह-जगह मलबे के ढेरों को वहीं जाकर उनका निस्तारीकरण करेगी। मोबाइल यूनिट मलबे को सीमेंट, मिट्टी को अलग-अलग करेगी, जिनका भवन निर्माण में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें