फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय स्कीम में पहली बार होगी ई-निलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
आवासीय स्कीम में पहली बार आज होगी ई-नीलामी
विज्ञापन

- नोएडा प्राधिकरण के 442 आवासीय प्लॉट के लिए लगेगी ऑनलाइन बोली
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में आज पहली बार किसी आवासीय प्लॉट को खरीदने के लिए ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी। आवासीय प्लॉट की ई-निलामी प्रक्रिया 21 दिसंबर तक चलेगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि सभी श्रेणियों के तहत नोएडा प्राधिकरण की यह दूसरी स्कीम होगी, जिसमें प्लॉट आवंटन के लिए ई-निलामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इससे पहले व्यावसायिक प्लॉट की स्कीम में ई-निलामी प्रक्रिया के तहत बोली लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के ओएसडी राजेश कुमार ने बताया कि आवासीय प्लॉट स्कीम में 512 आवेदन आए हैं। यह सभी आवेदन 123 प्लॉट पर बोली लगाने के लिए आए हुए हैं। प्राधिकरण ने 442 प्लॉट के लिए आवेदन मांगे थे। लेकिन 319 प्लॉट के लिए एक भी आवेदन नहीं आए। बृहस्पतिवार को पहले दिन 12 आवेदक ई-निलामी प्रक्रिया के तहत प्लॉट पाने के लिए बोली लगाएंगे। पहले दिन रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को मौका दिया गया है। इसमें एससी, एसटी श्रेणी के आवेदक बोली लगाएंगे। ऑनलाइन बोली लगाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने पहले ही आवेदकों को प्रशिक्षण दे दिया है। साथ ही बृहस्पतिवार को बोली में शामिल होने वाले आवेदकों को पहले से ही सूचना दे दी गई है। इससे पहले व्यावसायिक प्लॉट की स्कीम में एक प्लॉट के लिए केवल चार आवेदन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें