फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
एमआर वैक्सीन से नहीं, अन्य
विज्ञापन

कारणों से बीमार पड़े बच्चे
- स्वास्थ्य विभाग का दावा, बच्चों की परेशानी कुछ और
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। जेवर रबूपुरा में मंगलवार को एमआर टीकाकरण के बाद बच्चों के बीमार पड़ने की घटना पर स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग का दावा है कि बच्चों की परेशानी का कारण मिजेल्स रुबेला का टीकाकरण नहीं कुछ और है। सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण किए जाने के बाद सभी बच्चे सकुशल घर लौट गए थे। कुछ बच्चों ने खुजली होने की बात कही तो उन्हें एंटी हिस्टामिन एवं एंटी एलर्जिक इंजेक्शन दिए गए। 14 वर्षीय बच्चे अभिषेक ने पैर न हिलने की शिकायत बताई। वहीं, एक बच्ची ने झटका आने की बात कही। बच्चों की शिकायत सुनने के बाद उन्हें जांच के लिए सेक्टर-30 के जिला अस्पताल भेजा गया। अभिषेक का डॉक्टरों ने एमआरआई एवं एनसीवी कराया, जहां सभी रिपोर्ट सामान्य आई है। साथ ही न्यूरो सर्जन को भी दिखाया गया, जिसने बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ बताया है। उसे टीकाकरण से कोई परेशानी नहीं है। वहीं, जिस लड़की को झटके आए उसकी जांच में पता चला कि उसे हिस्ट्रियक नामक बीमारी है । जिसकी वजह से उसे परेशानी हुई है। टीकाकरण की वजह से कुछ नहीं हुआ है। बच्ची की बीमारी का इलाज करने के लिए उसे साइकोलॉजिस्ट से मिलवाया गया है। बच्ची की काउंसलिंग जारी है। जिन बच्चों ने शुरूआत में खुजली की शिकायत की थी उनके शरीर पर भी कोई लाल निशान या चकत्ता नहीं पड़ा है। जिसका मतलब है कि उन्हें भी एलर्जी की कोई परेशानी नहीं है। टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों को इससे कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें