छात्रों को खिलाई गई कीड़े मारने की दवा
नोएडा। नेशनल डिवार्मिंग डे पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कीड़े मारने वाली दवा खिर्लाई। विभाग ने 4.95 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें से 72 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया। एडिशनल सीएमओ डॉक्टर भारत भूषण ने बताया कि दवा खाने के बाद छात्रों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। ब्यूरो