फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने प्रधानाचार्यों से बात की

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीएस में मासूम से दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन

--

फोटो
स्कूलों को पेश करना होगा शपथ पत्र
- 5 अगस्त तक दिया गया समय , जिला प्रशासन चलाएगा निरीक्षण अभियान
- डीएन ने की स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
जिले के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को उत्तर प्रदेश शासन, सीबीएसई और आईसीएसई की गाइडलाइन का पालन करना होगा। ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यहीं नहीं 5 अगस्त तक सभी विद्यालयों को गाइडलाइन के पालन किए जाने से जुड़ा शपथ पत्र पेश करना होगा। इसके बाद निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जिन स्कूलों में शपथ पत्र में बताए गए मानकों का पालन होता नहीं मिला उन पर कार्रवाई होगी। बृहस्पतिवार को स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने यह बात कही।
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में हुए मासूम से दुष्कर्म के मामले के बाद आयोजित बैठक में समस्त स्कूल संचालकों को 100 रुपये के स्टांप पेपर पर स्वप्रमाणित शपथ पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया। समय से शपथ पत्र पेश करने के बाद स्कूलों का नाम स्थानीय प्रशासन की वेबसाइट पर डाला जाएगा। उनके जांच के लिए 20 अगस्त तक जिला प्रशासन के द्वारा टीम बनाई जाएगी। जिसमें अभिभावक एसोसिएशन की तरफ से भी एक प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह टीम स्कूलों की जांच करेगी। शपथ पत्र एवं जांच में अंतर पाए जाने पर संबंधित विद्यालय पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। यही नहीं शासन एवं सीबीएसई, आईसीएसई को पत्र लिखा जाएगा और स्थानीय वेबसाइट पर उनका नाम बच्चों के लिए असुरक्षित विद्यालयों में घोषित कर दिया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय, स्कूलों के संचालकों, प्रबंधकों व प्रधानाचार्य ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो स्कूलों में दाखिला न कराने की जारी की जाएगी एडवाइजरी
जिलाधिकारी ने कहा कि जो स्कूल समय से अपना शपथ पत्र जमा नहीं करेंगे। उनका नाम स्थानीय प्रशासन की वेबसाइट पर डालते हुए लोगों को एडवाइजरी दी जाएगी कि इन स्कूलों में उत्तर प्रदेश शासन एवं सीबीएसई, आईसीएसई गाइड लाईन के अनुसार असुरक्षित वातावरण है। वहां नियमों व मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है। इसिलए इन स्कूलो ंमें बच्चों का दाखिला न कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें