फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के मुद्दे पर देश का माहौल बिगाड़ रही कांग्रेस: भाजपा-Business

विज्ञापन
विज्ञापन
दलितों के मुद्दे पर माहौल
विज्ञापन

बिगाड़ रही कांग्रेस : भाजपा
क्रासर -
कांग्रेस से पूछा, केंद्र में लंबे समय तक शासन करने के दौरान दलितों के लिए क्या किया
एजेंसी
नई दिल्ली।
भाजपा ने कांग्रेस पर चुनाव के लिए समाज के बीच तनाव भड़काने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कांग्रेस को यह बताने को कहा है कि केंद्र में इतने लंबे समय तक शासन करने के दौरान उसने दलितों के लिए क्या किया। भले ही कांग्रेस भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगा रही हो, लेकिन भाजपा के कई दलित चेहरों समेत पार्टी नेता मोदी सरकार द्वारा इस समाज के लिए किए गए काम की तुलना कांग्रेस के दौरान हुई उनके हितों की अनदेखी से कर रहे हैं।
विज्ञापन

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने में देरी की। उन्होंने कहा, 20 मार्च को फैसला सुनाने के बाद अदालत में छह दिन छुट्टी रही। कहां देरी हुई? कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने सोमवार को हुए प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की? प्रसाद ने कहा, देश में तनाव का माहौल था और कांग्रेस आग में घी डालने का प्रयास कर रही थी। उन्होंने कहा, भाजपा शासित राज्य भारत बंद से ज्यादा प्रभावित रहे। इसे लेकर परिस्थितियां संदिग्ध नजर आती हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने राहुल पर उनके भाजपा-संघ का डीएनए दलित विरोधी होने वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, इतिहास बताता है कि कांग्रेस हमेशा दलित विरोधी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें