फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 17 एमएम बारिश और ठंडी हवाओं ने गिराया पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र में शुरू हुआ सर्दी का अहसास
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अक्तूबर के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रविवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार सुबह भी जारी रहा। तेज बारिश के साथ चल रही सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया है। नवरात्र के पावन दिनों में मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, ऐसे में अक्तूबर के महीने में ही लोगों को ठिठुरन और गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता ग्रीन जोन में दर्ज होने से हिल स्टेशन जैसा मौसम हो गया है।


रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। घरों और दफ्तरों में चल रहे एसी और कूलर बंद हो गए हैं, वहीं कई इलाकों में लोगों ने पंखों की गति भी धीमी कर दी है। मौसम में अचानक घुली इस ठंडक के चलते लोगों ने अपनी अलमारियों से चादरें, हल्के कंबल और गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। सोमवार सुबह से बारिश जारी थी ऐसे में लोगों को दफ्तर जानेे में भी परेशानी हुई। सुबह 11 बजे तक शहर के विभिन्न सेक्टरों में हल्की बारिश जारी रही। दोपहर 12 बजे से धूप खिलने के बाद सर्दी से हल्की राहत मिल गई।
विज्ञापन



ग्रीन जोन में दर्ज हुआ एक्यूआई :
बारिश का सबसे बड़ा सकारात्मक असर नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा पर पड़ा है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे धूल-कण और वायु प्रदूषण से जूझ रहे शहरवासियों को बारिश ने साफ हवा का तोहफा दिया है और हवा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार देखने को मिला है। ऐसे में सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 74 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 86 ग्रीन जोन दर्ज किया गया।
विज्ञापन



मौसम विभाग का अलर्ट: मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 दर्ज किया गया। वहीं, जिले में 24 घंटे में 17.5 एमएम दर्ज की गई। उमस में कमी आने के साथ ही आर्द्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं की सक्रियता के कारण बारिश का मौसम बना हुआ है। अगले दो दिन 13 और 14 अक्तूबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन 15 अक्तूबर को फिर तेज बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में इस सप्ताह मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी और सर्दी का एहसास भी बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें