फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिंग तोड़कर ड्रेनेज में फंसा डंपर, पिकअप में लगी आग..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेलिंग तोड़कर ड्रेनेज में फंसा डंपर, पिकअप में लगी आग
गुरुग्राम। जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे के पास सोमवार को बेलगाम डंपर रेलिंग तोड़ता हुआ ड्रेनेज में फंस गया। उधर, दिल्ली-जयपुर रूट पर एक पिकअप में आग लग गई। घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि सोमवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी के कारण एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव अधिक नहीं था, इस कारण जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे के पास डंपर काफी तेज गति से आ रहा था। इस दौरान डंपर चालक संतुलन खो बैठा और रेलिंग तोड़ता हुआ ड्रेनेज में फंस गया। इस बारे में मालूम होते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई और डंपर को ड्रेनेज से बाहर निकाला गया। इस घटना में रेलिंग सहित डंपर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोमवार सुबह दिल्ली जयुपर एक्सप्रेसवे पर सामान से भरी पिकअप गाड़ी में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग इंजन के पास हुए शॉर्ट सर्किट से लगी थी। समय रहते आग बुझने से गाड़ी में रखा सामान बच गया। इस घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ियों को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें