फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लिए भी
विज्ञापन


नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत
- परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, दो दिन पहले ही कराया था दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के सोरखा गांव के पास बने नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के पदाधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-49 इंस्पेक्टर अनीता चौहान ने बताया कि दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी-2 निवासी अजय मल्होत्रा (34) परिवार के साथ रहते थे। मगर वह नशे के आदी थे। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। लेकिन वहां से उन्हें फायदा नहीं हुआ। इस बीच परिजनों को नोएडा के सोरखा स्थित नशा मुक्ति के की जानकारी मिली। दो दिन पहले ही परिजन अजय को सोरखा स्थित केंद्र में भर्ती कराकर गए थे। शुक्रवार दोपहर में अजय की तबियत खराब हो गई और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर कुछ देर के इलाज के बाद ही अजय ने दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हालांकि पीड़ित परिजनों की ओर से कोई शिकायत अभी पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें