फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नए दाखिले वाले 16 हजार छात्रों को डीबीटी राशि का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। जिले के परिषदीय विद्यालयों में इस सत्र में नए प्रवेश लेने वाले करीब 16 हजार छात्रों को अभी तक यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्कूल बैग और स्वेटर खरीदने के लिए मिलने वाली डीबीटी राशि नहीं मिल सकी है। इसके कारण कई छात्रों को आवश्यक सामग्री खरीदने में परेशानी हो रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार नए प्रवेशित छात्रों का डेटा पोर्टल पर अपडेट और सत्यापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि नए छात्रों का विवरण लगातार पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र छात्रों के अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुराने पंजीकृत छात्रों को डीबीटी का लाभ दिया जा चुका है, जबकि नए प्रवेशित छात्रों की प्रक्रिया अभी चल रही है। विभाग के अनुसार विद्यालयों में अभी प्रवेश प्रक्रिया जारी है, इसलिए छात्रों का डेटा अपडेट किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पात्र विद्यार्थियों को अगले महीने तक राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें