फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर महिला के नाम से लिया 16 लाख का होम लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टर डेल्टा-1 निवासी वंदना राघव के नाम से फर्जी दस्तावेज की प्रति लगाकर 16 लाख रुपये का होम लोन लेने का मामला सामने आया है। महिला ने जब बेटे के लिए 5 लाख रुपये का शिक्षा लोन के लिए आवेदन किया तो उसे मामले की जानकारी हुई। इस पर उसने लोन देने वाली निजी कंपनी के अधिकारियों और पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने बीटा-2 कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता सौरभ भाटी ने बताया कि वंदना राघव ने अपनी अर्जी में बताया है कि बेटे को मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश जाना था। इसके लिए उन्होंने 5 लाख रुपये के शिक्षा लोन के लिए आवेदन किया था। संबंधित बैंक ने जब महिला का सिविल स्कोर चेक किया तो पता चला कि उसके नाम से पहले ही 16 लाख रुपये का होम लोन लिया गया है। यह ऋण कैनफिन होम लोन लिमिटेड से लिया गया था। महिला ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर वह कंपनी के व्यावसायिक बेल्ट स्थित दफ्तर पहुंची और पूछताछ की।
पता चला कि होम लोन के लिए उसके पैन कार्ड आदि दस्तावेज की प्रति लगाई गई है, लेकिन रकम किसी अन्य व्यक्ति के खाते में गई है। उसका कहना है उसके दस्तावेजों का फर्जीवाड़ा कर गलत इस्तेमाल किया गया है। इस कारण ही उसके बेटे का एजुकेशन लोन नहीं हो पाया। महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में कोर्ट ने बीटा-2 कोतवाली पुलिस को दो दिन में रिपोर्ट दर्ज कर प्रति न्यायालय में उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें