नूंह । जिला पुलिस द्वारा गोकशी और गो-तस्करी पर लगाम लगाते हुए लगातार कार्रवाई कर जिले में तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 16 गोवंश को मुक्त कराया तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ तावड़ू ने गश्त के दौरान दो आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गाय तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया। इस संबंध में थाना सदर तावड़ू में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष पुत्र सतीश कुमार व दीपक पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी बास लांबी थाना बिलासपुर जिला गुरुग्राम के रूप में हुई । इसके साथ साथ पुलिस चौकी जयसिंहपुर की टीम ने आरोपी महमूद अहमद पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी नंगाली साब पूंछ, थाना पूंछ, जिला पूंछ, जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार किया। इस आरोपी के कब्जे से ट्रक तथा 13 गौधन बरामद किए गए। संवाद