फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपाका गांव में 16 गोवंश को मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू/पुन्हाना। पीपाका गांव स्थित पहाड़ से पुलिस ने 16 गोवंश को मुक्त कराने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 2 तस्करों के खिलाफ गो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह सोहना रोड पीपाका मोड़ के करीब पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सोहना की तरफ से आने वाले एक ट्रक में गोवंश की तस्करी की जा रही है। तस्कर राजस्थान जा रहे हैं यदि मौके पर नाकाबंदी की जाए तो आरोपियों को गोवंश सहित काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन

सूचना के मुताबिक पुलिस ने नाकेबंदी की, थोड़ी देर बाद सोहना की ओर से एक ट्रक आया जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक नाकेबंदी तोड़कर ट्रक को पीपाका गांव की ओर ले गया। पीछा करने पर आरोपी ट्रक चालक और एक अन्य आरोपी गांव पीपाका के पहाड़ में ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली और सभी गोवंश को मुक्त कराकर गोशाला छोड़ दिया। साथ ही दो आरोपियों के खिलाफ गो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुन्हाना में सूचना के आधार पर पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराया है। साथ ही 250 किलो बीफ भी बरामद किया है। 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें