पिहोवा। सांसद खेल महोत्सव को जन अभियान का रूप देने के लिए नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से गांव थाना और हरिगढ़ भौरख में मेडिकल शिविर और सांसद खेल महोत्सव रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया।
इसमें ग्राम वासियों का इलाज करने के साथ-साथ उनका सांसद खेल महोत्सव के लिए किया गया। गांव थाना में डॉ.प्रमोद सिंह के नेतृत्व में 157 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और 67 लोगों के लैब टेस्ट हुए। जबकि गांव हरिगढ़ भौरख में डॉ.पूर्ण मल की टीम ने 132लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ-साथ 19 लोगों के लैब टेस्ट किए। दोनों गांवों में 375 लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया गया। जिला परिषद के सदस्य सचिन थाना ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल ने युवाओं से आह्वान किया है। खेलों से जुड़कर विकसित भारत अभियान को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा युवा भाग लें। धर्मवीर सिंह ने कहा कि आज के समय में युवा वर्ग को सही दिशा देना बेहद जरूरी है। नशे की लत ने युवाओं की ताकत को कमजोर करने का काम किया है, ऐसे में खेलों से जोड़कर ही उन्हें नशे से दूर किया जा सकता है।
सांसद खेल महोत्सव के कोऑर्डिनेटर रोहन मेनन ने बताया कि संसदीय क्षेत्र में इस महोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही है। अभी पंजीकरण प्रक्रिया जोरों पर है। इन खेलों में क्रिकेट, बॉडी बिल्डिंग, रस्सीकूद प्रतियोगिता,तीरंदाजी, हॉकी, जूडो, कुश्ती, मुक्केबाजी, निशानेबाजी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स 15 खेल शामिल किए गए हैं।