फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री सच्चे है:मनोज तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने वाले माफी मांगें : तिवारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने राफेल सौदे पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। पार्टी का कहना है कि इस फैसले से साबित हो गया है कि देश का चौकीदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चे हैं। उन पर बेबुनियाद आरोप लगाने वालों को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सत्य कभी नहीं छुपता, झूठ को जितनी बार भी दोहराया जाए वो सत्य को परिवर्तित नहीं कर सकता। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से झूठ फैलाने वाले लोगों का पर्दाफाश हुआ है। कांग्रेस की ही बी टीमों ने सुप्रीम कोर्ट में चार अलग-अलग याचिकाएं डाली थीं, जिसे अदालत ने ठुकरा दिया है। राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अजय माकन समेत जिन लोगों ने भी देश की जनता को गुमराह करने और राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने पूछे सवाल
. राहुल गांधी ने किसको बचाने के लिए देश से झूठ बोला?
. 2007 से 2014 तक राफेल प्रक्रिया को क्यों लटकाये रखा गया?
. राफेल सौदे में किसकी कमीशन तय नहीं हो पा रही थी?
. कांग्रेस ने इस प्रक्रिया को लटका कर देश की सुरक्षा के साथ समझौता क्यों किया?
. अपने शासनकाल में कांग्रेस ने इस प्रक्रिया को 2 सरकारों के बीच का सौदा क्यों नहीं बनाया?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें