फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर यात्री के पास से मिली भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर यात्री के पास से मिला 54 हजार डॉलर
विज्ञापन

- यात्री अफगानी मूल का, काबूल जाने के लिए पहुंचा था एयरपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने एक यात्री के पास से काफी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद किए है। यात्री के पास से करीब 54 हजार यूएस डॉलर मिले हैं। सीआईएसएफ अधिकारियों ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम विभाग के अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर की सुबह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की सर्विलांस स्टाफ ने टर्मिनल तीन पर एक यात्री को संदिग्ध हालत में देखा। जवानों ने यात्री को रोककर उसके बैग की जांच की। जांच के दौरान बैग से 53 हजार सात सौ यूएस डॉलर मिले। जिसकी कीमत भारतीय रुपये में 38 लाख आंकी गई। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने यात्री को डॉलर से संबंधित कागजात दिखाने के लिए कहा, लेकिन यात्री के पास से कोई कागजात नहीं मिले। सीआईएसएफ अधिकारियों ने जांच के बाद बताया कि यात्री की पहचान अफगान निवासी अब्दुल मुनीर के रूप में हुई है। वह काबूल जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें