फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लेने नहीं देने वाले छात्र करें तैयार : सिसौदिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी लेने नहीं देने वाले छात्र करें तैयार : सिसोदिया
विज्ञापन

- डीटीयू के दीक्षांत समारोह में 2099 छात्रों को पीएचडी, एमटेक, बीटेक प्रोग्राम की डिग्री मिलीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई का मकसद कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी हासिल करना नहीं है। ऐसी शिक्षा और ट्रेनिंग मिलने चाहिए कि वे नौकरी लेने की बजाय देने में सक्षम हो सकें। इसलिए इनोवेशन, रिसर्च व स्टार्टअप से जोड़ने पर आधारित कोर्स डिजाइन किए जाए। इस पढ़ाई के माध्यम से छात्र नौकरी की बजाय नौकरी देने में सक्षम हो जाएंगे। यह बात उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के पांचवें दीक्षांत समारोह में छात्रों के नाम संबोधन में कही।
विश्वविद्यालय के कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में सिसोदिया ने कहा कि डीटीयू दिल्ली सरकार का सबसे विश्वासयोग्य संस्थान है। दिल्ली सरकार की नीति के तहत रोजगार बढ़ाने और विकास के मकसद से डीटीयू आम आदमी की दिक्कतों को दूर करने और उद्योगों की मांग के आधार पर रिसर्च व इनोवेशन पर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना पर भी सबसे अधिक सहयोग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पेश कर कार्यक्रम का आगाज किया। कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट में सालाना 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज ऑफर हुआ है। समारोह के मुख्य अतिथि व यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह ने छात्रों से प्रदूषण रोकने व पर्यावरण बचाने पर आधारित रिसर्च पर फोकस रखने का आग्रह किया। समारोह में स्नातक प्रोग्राम में 1647 छात्रों, स्नातकोत्तर प्रोग्राम में 383 व पीएचडी के 69 स्कॉलर्स को डिग्री देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा दो छात्रों को कुलाधिपति और 43 को कुलपति अवार्ड भी दिए गए।
वहीं, उपराज्यपाल अनिल बैजल ने डिग्री पाने वाले छात्रों को बधाई देते हुए समाज, परिवार व देश के प्रति जिम्मेदारियों को पूरा करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें