दस दिन बाद भी लड़कियों का कोई सुराग नहीं
दिल्ली महिला आयोग ने अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त को सम्मन जारी किया
नई दिल्ली। दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम से गायब हुई 9 लड़कियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली महिला आयोग ने अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त को सम्मन जारी किया है। उन्हें व्यक्तिगत रूप से आयोग में उपस्थित होकर मामले की ताज जानकारी देने और केस फाइल देने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि आयोग ने 1 व 2 दिसंबर की मध्यरात्रि में संस्कार आश्रम से 9 लड़कियों के गायब होने के मामले में स्वत: संज्ञान लिया था। आयोग का कहना है कि इस मामले में आश्रम के अफसरों का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार बहुत ही गंभीर विषय है और तुरंत हस्तक्षेप किया जाना चाहिए।
-----
रश्मि शर्मा
आज का तापमान
पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा, सुबह केसमय धुंध रहेगी।
अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस
14 दिसंबर को सूर्यास्त शाम 5:26 मिनट
15 दिसंबर को सूर्योदय सुबह 7:06 मिनट
---
रश्मि शर्मा