निर्भया कांड की बरसी पर भाजपा करेगी महिला हुंकार रैली: तिवारी
भाजपा अध्यक्ष ने आश्रय संस्कार गृह से गायब हुई नौ बच्चियों की घटना पर भी सरकार को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली को शर्मशार करने देने वाली घटना (निर्भया कांड) की बरसी पर रामलीला मैदान में महिला हुंकार रैली होगी। इसके जरिए महिला सुरक्षा की अनदेखी और दिल्ली सरकार की ओर से मंत्रियों और नेताओं पर अभद्र टिप्पणी का विरोध किया जाएगा।
रैली की तैयारियों की जानकारी देते हुए भाजपा तिवारी ने सरकार पर आरोप लगाया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में मार्शल, सीसीटीवी की सुविधा मुहैया नहीं की जा सकी। विधायक सोमनाथ भारती द्वारा महिला को अपशब्द कहने और इस मसले पर केजरीवाल की चुप्पी साधे रहे। उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म का पूर्व मंत्री पर आरोप, भूख से तीन बच्चियों की मौत सहित आश्रय गृह संस्कार से नौ बेटियों का गायब होने की घटना पर भी सवाल उठाया। महामंत्री राजेश भाटिया ने बताया कि हुंकार रैली में महिला मोर्चा की सभी बहनें बूथ स्तर पर जाकर महिलाओं के बीच कमल मेंहदी लगाकर केजरीवाल सरकार की महिला विरोधी चेहरे को उजागर करेंगी। महिला मोर्चा की अध्यक्षा पूनम पराशर ने कहा कि रैली का एक मात्र उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा के लिए वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है।