फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसएसएसबी पेपर मामला: जातिगत सवाल पूछने के मामले में एसीपी के खिलाफ वारंट

Fri, 14 Dec 2018 05:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

अदालत ने डीएसएसएसबी की परीक्षा में जातिगत सवाल पूछने के मामले में एसीपी विवेक विहार के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। उन्हें स्वयं कोर्ट में पेश होकर रिपोर्ट पेश करनी थी, लेकिन एएसआई के जरिए पेश करवा दी। मामले की सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तारीख तय की गई है।

विज्ञापन


कड़कडड़ूमा जिला अदालत के विशेष न्यायाधीश एसके मल्होत्रा ने संबंधित डीसीपी को वारंट तामील करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा एसीपी पेश होकर बताएं कि क्यों न उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

अदालत ने इस मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता सत्यप्रकाश गौतम की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए 19 नवंबर को एसीपी को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया था कि डीएसएसएसबी की 13 अक्तूबर की परीक्षा में जातिगत सवाल पूछा गया था। पुलिस की ओर से कोर्ट में पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि डीएसएसएसबी ने इस घटना के बाद एक सर्कुलर जारी कर ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं होने देने का कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें