फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो फेज-4 -रूरल कनेक्टिविटी के लिए अहम होगा रिठाला-बवाना-नरेला कॉरिडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो फेज-4 से मिलेगी रिंग रेल को रफ्तार
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों से संपर्क बढ़ने के लिए अहम होगा रिठाला-बवाना-नरेला कॉरिडोर
अरुण कुमार
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तैयार होने से दूरदराज के इलाकों से संपर्क बेहतर हो सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन व्यवस्था में रिठाला-बवाना-नरेला कॉरिडोर और मजसिक पार्क-मौजपुर कॉरिडोर की भूमिका अहम रहेगी। हालांकि इसे दिल्ली सरकार की मंजूरी मिलनी बाकी है। सूत्रों की मानें तो इस फेज को दिल्ली सरकार जल्द मंजूरी दे सकती है।
रिठाला-बवाना-नरेला कॉरिडोर उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी और बाहरी दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। 21.73 किमी के इस कॉरिडोर पर 16 स्टेशन होंगे। यह कॉरिडोर सबसे ज्यादा ग्रामीण और परिवहन की दृष्टि से पिछड़े इलाकों का संपर्क बेहतर करेगा। कॉरिडोर पर रोहिणी सेक्टर 26, रोहिणी सेक्टर-31, रोहिणी सेक्टर-32, रोहिणी सेक्टर-36 और रोहिणी सेक्टर-37, बरवाला, पूठ खुर्द, बवाना आद्यौगिक क्षेत्र-1, बवाना आद्यौगिक क्षेत्र-2, बवाना, बवाना जेजे कालोनी, संपथ, नई संत कालोनी, अनाज मंडी नरेला और नरेला मेट्रो स्टेशन बनेंगे।
विज्ञापन

फेज-4 में मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर से फेज-3 में बनी पिंक लाइन को रफ्तार मिलेगी। वर्तमान में पिंक लाईन का सर्किल पूरा नहीं है। इसलिए इस कॉरिडोर का महत्व बढ़ जाता है। इस कॉरिडोर पर 6 मेट्रो स्टेशन बुराड़ी क्रॉसिंग, जगतपुर गांव, सूरघाट, खजूरी खास, भजनपुरा और यमुना विहार होंगे। इस कॉरिडोर के तैयार होने पर ही पिंक लाईन पर रिंग रेल का सपना पूरा होगा। इसके अलावा, तुगलकाबाद-टर्मिनल-1, आईजीआई कॉरिडोर गुरुग्राम और दिल्ली के लोगों के लिए एयरपोर्ट की राह आसान करेगा। 20.01 किमी लंबाई वाले इस कॉरिडोर पर 15 मेट्रो स्टेशन तुगलकाबाद, तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी, आनंदमयी मार्ग जंक्शन, तिगरी, खानपुर, आंबेडकर नगर, साकेत जी-ब्लॉक, लाडो सराय, महरौली, कृष्णगढ़, मसूदपुर, वसंत कुंज सेक्टर-डी, महिपालपुर और दिल्ली एयरोसिटी टर्मिनल-1 होंगे।
विज्ञापन

ये हैं अन्य अहम कॉरिडोर
29.11 किमी के जनकपुरी वेस्ट-आर.के आश्रम कॉरिडोर पर 25 मेट्रो स्टेशन कृष्णा पार्क एक्सटेंशन, केशोपुर, मीरा बाग, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी चौक, पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, वेस्ट एन्क्लेव, दीपाली चौक, मुकरबा चौक, भलस्वा, मजलिस पार्क, आजादपुर, अशोक विहार, डेरावाला नगर, राजपुरा, जीजी सब्जी मंडी, पुल बंगश, सदर बाजार, नबी करीब और आर.के आश्रम होंगे। यह कॉरिडोर सदर बाजार जैसे मुख्य क्षेत्रों का संपर्क बेहतर बनाएगा। 12.58 किमी वाले इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर पर 10 मेट्रो स्टेशन दयाबस्ती, सराय रोहिल्ला, अजमल खां पार्क, नबी करीम, नई दिल्ली, एलएनजेपी अस्पताल, दिल्ली गेट, आईजी स्टेडियम और इंद्रप्रस्थ होंगे। 7.96 किमी वाले लाजपत नगर-साकेत-जी ब्लॉक कॉरिडोर पर सात मेट्रो स्टेशन साकेत-जी ब्लॉक, शेख सराय, चिराग दिल्ली, जीके-1, एंड्रयूज गंज और लाजपत नगर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें