फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट पर हादसा टला, यात्री सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट पर हादसा टला, यात्री सुरक्षित
विज्ञापन

- विमान पार्किंग स्टैंड पर रुकने के बाद करीब 10 फीट पीछे लुढ़की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक हादसा होते-होते टल गया। जोधपुर से दिल्ली पहुंचा एक विमान जैसे ही पार्किंग स्टैंड में पहुंचा और यात्री अपना सीट बेल्ट खोलकर उतरने को तैयार हुए वैसे ही विमान पीछे की ओर लुढ़क गया। इस घटना के बाद विमान में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में विमान के आपातकालीन पैराशूट को लगा कर सुरक्षित किया गया। इसके बाद यात्रियों की जान में जान आई।
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट पर जेट एयरवेज का विमान संख्या 9डब्ल्यू-732 पार्किंग स्टैंड पर पहुंचते ही करीब 10 फीट पीछे खिसक गया। विमान में आपातकालीन पैराशूट को लगाकर विमान को चॉक के पास लाया गया। इसके बाद यात्री स्टेपलैडर की मदद से नीचे उतर पाए। माना जा रहा है कि जोधपुर से दिल्ली आ रही फ्लाइट का आपातकालीन गेट पार्किंग में लाते वक्त गलती से खिसक गया था। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में मानवीय भूल थी या पार्किंग ब्रेक में कमी थी। यह भी देखा जा रहा है कि विमान के पहियों को किसी दुर्घटना से रोकने के लिए चॉक जगह पर था या नहीं। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की है विमान के पीछे लुढ़कते वक्त यात्रियों को सीट बेल्ट बांध कर सीट पर बैठने को कहा गया। विमान जब स्थिर हो गया तब विमान से यात्रियों को उतरने की इजाजत दी गई। विमान में सवार सभी 179 यात्रियों और चालकों को विमान से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें