फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्टस डे पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स डे पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहर में शनिवार को कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और जागरूकता रैली भी निकाली। ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 3-12वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री सरदार सिंह व पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, सेंट जोसेफ स्कूल में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी समेत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पैरा एशियन गेम्स की भाला फेंक स्पर्धा में भारत को स्वर्ण जिताने और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक संदीप चौधरी ने खेलों की शुरुआत की। इस मौके पर दादरी के विधायक तेजपाल नागर मौजूद रहे। वहीं, प्रज्ञान स्कूल में नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों ने दौड़, रिले दौड़, बाधा दौड़ समेत अन्य खेलों में हिस्सा लिया। वहीं, पल्ला दादरी स्थित आर्यवृत पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। धर्म पब्लिक स्कूल में पर्यावरण बचाओ रैली का आयोजन किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें