फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर पूर्वी दिल्ली में विकास कार्यों की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी दिल्ली में विकास कार्य शुरू
विज्ञापन

मंत्री इमरान हुसैन ने किया सड़क और पुलिया पुनर्निर्माण का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने शनिवार को सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में मौजपुर की रोड नंबर-66 से घोंडा चौक और मेन ब्रह्मपुरी की नालियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। छह महीने और करीब 4.50 करोड़ की लागत से पूरे होने वाले विकास कार्य से स्थानीय निवासियों को सहूलियत होगी। इस दौरान दिल्ली सरकार ने स्थानीय लोगों की मांग पर सीलमपुर के कल्याण सिनेमा के पास स्थित शराब के ठेके को बंद कराया। उद्घाटन समारोह में सांसद संजय सिंह, उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी दिलीप पांडेय, स्थानीय विधायक और पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन

मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि दिल्ली सरकार आम लोगों से किए गए हर चुनावी वायदे को पूरा कर रही है। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरे देश की सियासत पर असर डाल रही है। आज दिल्ली के सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक की चर्चा देश-विदेश तक हो रही है। संजय सिंह ने आम लोगों से अपील की कि कांग्रेस को वोट मत देना, क्योंकि कांग्रेस मजबूत होगी तो भाजपा जीत जाएगी। दूसरी तरफ, दिलीप पांडेय ने कहा कि भाजपा के सांसदों ने आज तक क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जब-जब दिल्ली की जनता को सांसदों की जरूरत महसूस हुई, वे मुंह में दही जमाकर बैठ गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब वोट की बर्बादी है। कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार के कामों को सिलसिलेवार ढंग से गिनाया। साथ ही लोकसभा चुनाव में आप को मजबूत करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें