हिंदूराव अस्पताल में होगा शोध
नई दिल्ली। निगम के मेडिकल कॉलेज हिंदूराव अस्पताल से उतीर्ण एमबीबीएस स्टूडेंट्स अलग-अलग विषयों में शोध भी कर सकेंगे। इससे डॉक्टरों को विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिल सकेगा। कॉलेज में फिलहाल 245 विद्यार्थी हैं। इनमें 45 इंटर्न हैं। रिसर्च के लिए ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया के साथ एथिकल कमेटी में भी कॉलेज को पंजीकृत कराया गया है।
कर्मियों के बच्चों की उच्च शिक्षा में मदद
निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चों की उच्च शिक्षा में मदद के लिए भी प्रस्ताव है। निगम आयुक्त मधुप व्यास ने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के बच्चों की मेडिकल और इंजीनियरिंग सहित अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों के दौरान आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव रखा है। कर्मियों के बच्चों के उच्च शिक्षा के लिए ऋण पर लगने वाले ब्याज के 50 फीसदी हिस्से की अदायगी निगम करेगा। इसके लिए बजट में 50 लाख रुपये का प्रावधान है।