परीक्षा न दे पाए विद्यार्थियों ने किया विरोध मार्च
ग्रेटर नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा न दे पाए मंगलमय और जीएनओआईटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को नॉलेज पार्क में पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेजों ने 30 सितंबर के बाद एडमिशन लिया था जबकि 30 सितंबर के बाद विवि के रजिस्ट्रेशन की तिथि निकल गई थी। जिसकी जानकारी न देकर कॉलेज प्रबंधन ने वेबसाइट खुलने का इंतजार किया। जब पंजीकरण के लिए वेबसाइट नहीं खुली तो पांच दिसंबर को होने वाली परीक्षा से एक दिन पूर्व चार विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी। विद्यार्थियों ने कहा कि इस मामले में सीसीएसयू के वीसी से शिकायत की गई है। वीसी ने दस दिसंबर की परीक्षा को स्थगित कर 31 दिसंबर कर दी है। उन्होंने बताया कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गईं तो विद्यार्थी शिकायत देंगे। ब्यूरो
तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी दी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सरस्वती कुंज क्षेत्र में गलगोटिया विश्वविद्यालय के विधिक सहायता केंद्र के विद्यार्थियों ने वहां रह रहे गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों को तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में नाटक के माध्यम से जागृत किया। विद्याथियों ने एक सर्वे के माध्यम से क्षेत्र में व्याप्त बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटका जैसे धूम्रपान का भोग करने वाले व्यक्तियों के आंकड़े भी एकत्रित किए। कार्यक्रम में विधिक सहायता केेंद्र के संयोजक मानवेंद्र सिंह, राहुल मिश्रा, निपुन आदि रहे।