फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल रंग का बिल पहुंचा तो कभी भी कट सकती है बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बिल घर पहुंचा तो गुल हो सकती है बिजली
विज्ञापन

एनपीसीएल ने उपभोक्ताओं की छवि के हिसाब से तय किया बिलों का रंग
समय पर बिल जमा करने वाले उपभोक्ता के घर पर पहुंचेगा नीले रंग का बिल
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी (एनपीसीएल) ने उपभोक्ताओं की छवि के हिसाब से बिजली के बिलों का रंग तय किया है। इन बिलों को चार रंगों में बांटा गया है। जिस उपभोक्ता का कई माह का बकाया है, उसके घर लाल रंग का बिल पहुंचेगा। जिसका मतलब है कि कभी भी घर की बिजली कट सकती है। बिल पर उपभोक्ता की छवि का जिक्र भी किया गया है।
एनपीसीएल ग्रेटर नोएडा शहर और 115 गांवों में करीब एक लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति कर रही है। कंपनी के जीएम सारनाथ गांगुली ने बताया कि नीले, हरे, संतरी और लाल रंग के चार बिल होंगे। नीले रंग का बिल उस उपभोक्ता के घर जाएगा, जो समय से बिल जमा कर रहा है। उस पर किसी तरह का बकाया नहीं है। बिल के ऊपरी हिस्से में उपभोक्ता की तारीफ लिखी होगी। वहीं, संतरी रंग के बिल से उपभोक्ता को आगाह किया जाएगा कि अगर ऐसा ही हाल रहा तो उनके खिलाफ बिजली कंपनी कार्रवाई करेगी। यह उन उपभोक्ताओं को भेजा जाएगा, जिन पर एक से दो माह का बिल बकाया होगा।
विज्ञापन

उधर, तीसरा रंग लाल होगा। जिन उपभोक्ता पर कंपनी की बड़ी रकम बकाया है, उन्हें यह भेजा जाएगा। बिल पर बकाया बिल को तत्काल जमा कराने की चेतावनी लिखी होगी। अन्यथा कभी भी कनेक्शन कट जाएगा।
वहीं, चौथा बिल हरे रंग का होगा। जो कि सही समय पर बिल का डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले उपभोक्ता को भेजा जाएगा।

बिल पर भुगतान का पूरा ब्योरा
कंपनी ने बिजली बिल पर कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है। भुगतान के सभी तरीकों को बताया गया है। एनईएफटी या आरटीजीएस भुगतान का पूरा ब्योरा बिल पर है। साथ ही यूनिट खर्च के हिसाब से बिजली बिल की दरों की जानकारी भी दी गई है।
विज्ञापन


बिल का रंग तय कर कंपनी ने उपभोक्ताओं की अलग-अलग श्रेणी तय की है। जो अच्छे उपभोक्ता है, उनका आभार व्यक्त किया गया है। वहीं, जो बिजली अधिनियम के तहत काम नहीं कर रहे है, उन्हें चेतावनी दी गई है।
सारनाथ गांगुली, जीएम, एनपीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें