फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरी निगम की बैठक में छाया रहा सीलिंग का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी निगम की बैठक में छाया रहा सीलिंग का मुद्दा
विज्ञापन

-पार्षदों का आरोप, प्रॉपर्टी सील होने से मालिकों को हो रही हैं दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में सीलिंग का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों की दलील थी कि सील की गई प्रॉपर्टी में से कई ऐसे हैं, जिन्हें डी सील न किए जाने से कारोबारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी औद्योगिक क्षेत्रों में हुई कार्रवाई को लेकर भी विवाद हो चुका है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि कई प्रॉपर्टी सील होने से मालिकों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। सीलिंग की कार्रवाई को लेकर भी पार्षदों ने सवाल उठाए, जिसका अन्य सदस्यों ने समर्थन किया।
------
पूर्वी निगम के 15 स्कूल होंगे बंद
नई दिल्ली। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने की वजह से पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र के 15 स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया। इन स्कूलों के बच्चों को उसी परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल पूर्वी निगम क्षेत्र में 367 स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिनमें 1.8 लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। -----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रॉजन मीट की बिक्री का प्रस्ताव पास
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में फ्रॉजन मीट की बिक्री को प्रोत्साहित करने संबंधी प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। पार्षदों ने इस मामले में दलील दी कि खुले में मीट की बिक्री और कटाई को रोकने की तमाम कोशिशों के बाद नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। स्थायी समिति के उपाध्यक्ष आरसी गुप्ता ने इस संबंध में प्रस्ताव रखते हुए कहा कि खुले में मीट की बिक्री से संक्रमण का खतरा और भी बढ़ जाता है। पार्षद संदीप कपूर ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिहाज से फ्रॉजन मीट को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। नेता सदन निर्मल जैन ने कहा कि मीट बेचने वालों की तादाद काफी अधिक है, जिनपर शिकंजा कसने के लिए नियमित अंतराल पर कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें