फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलावती अस्पताल के कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी
विज्ञापन

नई दिल्ली। कलावती अस्पताल के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को अस्पताल के गेट पर बैठक की, जिसमें अस्पताल के लगभग 90 प्रतिशत कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अस्पताल के कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष एसएस नेगी ने बताया कि पिछले 24-25 वर्षों से बड़ी संख्या में कर्मचारी अनियमित तौर काम कर रहे हैं। इन्हें तत्काल पक्का किया जाए। इसके साथ ही एमएसीपी और डीपीसी की बैठकें भी समयानुसार की जाए, सभी खाली पदों को तत्काल भरा जाए और अनुकंपा के आधार पर होने वाली नियुक्तियों में भी तेजी लाई जाए। नेगी ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर दिसंबर महीने में उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

---------
हिंदूराव अस्पताल में कंप्यूटर व्यवस्था ठप
नई दिल्ली। हिंदू राव अस्पताल में कंप्यूटर व्यवस्था इन-दिनों बंद चल रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए कई वर्ष पहले कंप्यूटरीकरण हुआ था, ताकि मरीजों की जानकारी सरकार तक पहुंच सके। इसके लिए यूनिक आईडी मरीजों को देने की व्यवस्था भी थी, लेकिन फिलहाल मरीजों को ये नंबर नहीं दिए जा रहे। कर्मचारियों द्वारा हाथ से ही रजिस्टर पर मरीजों की जानकारी अंकित हो रही है। इसका दुष्प्रभाव यह है कि ओपीडी कार्ड को लेकर मरीजों को लंबी कतार में घंटों इंतजार करना पड़ता है। सूत्रों की मानें तो कर्मचारियों की हाजिरी के लिए लगाए गए मशीन भी कई महीनों से खराब पड़े हैं। इस सिस्टम को चलाने के लिए एक निजी कंपनी के साथ करार हुआ था, लेकिन करार के नवीकरण नहीं होने की वजह से महीनों से यह सिस्टम खराब पड़ा हुआ है। बहरहाल इस मामले में निगम प्रबंधन और अस्पताल दोनों के ही अधिकारी जवाब नहीं दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें