एनडीएमसी: सुविधा कैंप में जन समस्याओं की होगी सुनवाई
नई दिल्ली। जन समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को पालिका केन्द्र स्थित परिषद मुख्यालय में सुविधा कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। कैंप सुबह 10.30 बजे दोपहर 1.30 बजे तक जारी रहेगा।
एनडीएमसी की इस पहल के तहत आठ दिसंबर को पहले सुविधा कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में जनता की तमाम समस्याओं और शिकायतों की मौके पर सुनवाई के बाद निपटारा होगा। इस मौके पर जन सुविधाओं से संबंधित सभी विभागों के प्रमुख मौजूद रहेंगे। परिषद की ओर से सभी आरडब्ल्यूए और मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन को सुविधा कैंप की आयोजन संबंधी जानकारी एसएमएस के जरिये भेजी जाएगी। इसके लिए सहायता डेस्क भी स्थापित करने सहित मोबाइल ऐप की भी शुरुआत की जाएगी। ब्यूरो