फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कुष्ठ के सिर्फ 16 नए मरीज, 4 में मिला बैक्टीरिया ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में कुष्ठ के 19 नए मरीज मिले
विज्ञापन

नई दिल्ली। स्वास्थ्य विभाग को दिल्ली में 19 कुष्ठ रोग के मरीज मिले हैं। इनमें से चाल मरीजों में कुष्ठ के बैक्टीरिया ज्यादा हैं। जबकि 15 मरीजों में शुरुआती लक्षण पाए गए हैं। इन सभी मरीजों का अब इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य कुष्ठ निवारण अधिकारी डॉ. के एस भघोटिया के अनुसार, दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर से कुष्ठ रोग को लेकर अभियान शुरू किया था। 14 दिन तक चले इस अभियान के दौरान दिल्ली के कुछ ही घरों तक टीमें पहुंची और मरीजों की जांच की। जिन चार मरीजों में बैक्टीरिया की स्थिति गंभीर मिली है, उनका इलाज एक से डेढ़ साल तक चलेगा। उन्हें निरंतर दवा खानी पड़ेगी। समयानुसार अस्पताल जाकर डॉक्टर से मिलना भी होगा। डॉ भघोटिया के अनुसार, पश्चिम दिल्ली में 3, दक्षिणी दिल्ली में 3, मध्य दिल्ली में 1, शाहदरा में 4, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 2, उत्तरी दिल्ली में 3 दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में 3 मरीज मिले हैं। उन्होंने कुछ संदिग्ध मरीजों के बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि होने की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें