फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण को करानी होगी खाली जमीन की तार फेंसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो प्राधिकरण को प्लॉटों
विज्ञापन

पर लगवाने होंगे तार
- शहर में कई जगह खाली जमीन पर जलाया जा रहा है कूड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण को अपनी उन खाली जमीन की तार फेंसिंग करानी होगी, जहां कूड़ा जलाया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह निर्देश दिया है। दरअसल, प्राधिकरण की खाली जमीन पर आसपास के लोग, कबाड़ी व कंपनियां लगातार कूड़ा जला रहे हैं। जमीन प्राधिकरण की होने के कारण उन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शहर का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई जगह कूड़ा जलाने के स्थान मिले। इनमें कई स्थान प्राधिकरण की जमीन पर थे। यूपीपीसीबी के अफसरों ने बताया कि उद्योग केंद्र पर बिजलीघर के पास एक औद्योगिक भूखंड खाली है। यहां कंपनियों से निकलने वाले कूड़े को जलाया जा रहा है। इसी तरह लखनावली, ईकोटेक वन एक्सटेंशन और 130 मीटर रोड के पास भी प्राधिकरण की जमीन पर कूड़ा जलाया जा रहा है। यूपीपीसीबी के सहायक पर्यावरण अभियंता उत्सव शर्मा ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी खाली जमीन की तार फेंसिंग कराने के लिए प्राधिकरण को निर्देशित किया है, ताकि एनजीटी के निर्देशोँ का उल्लंघन नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें