फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेपेटाइटिस के खिलाफ चार महानगरों में अभियान छेड़ेगा दिल्ली का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
हेपेटाइटिस के खिलाफ चार महानगरों में चलेगा अभियान
विज्ञापन

- आईएलबीएस अस्पताल की पहल, बच्चों को देंगे जानकारी
- दिल्ली के सरकारी स्कूलों में हेपेटाइटिस की मुफ्त दवाएं : सत्येंद्र जैन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली का अस्पताल देश के चार बड़े महानगरों में हेपेटाइटिस बीमारी को लेकर नई जंग छेड़ने जा रहा है। वसंतकुंज स्थित आईएलबीएस अस्पताल ने दिल्ली के अलावा चेन्नै, कोलकाता और हैदराबाद में जाकर हेपेटाइटिस बी और सी के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इन शहरों के स्कूलों में डॉक्टरों की टीम जाएगी और बच्चों को बीमारी के बारे में जानकारी देगी।
अस्पताल निदेशक डॉ. एसके सरीन का मानना है कि समाज में मजबूत संदेश देने के लिए स्कूली बच्चे सबसे बेहतर माध्यम हो सकते हैं। उन्होंने ने बताया कि जन्म लेने के बाद शिशु अपनी मां के कारण इस बीमारी से ग्रस्त होता है। इसलिए जरूरी है कि प्रत्येक नवजात को हेपेटाइटिस से बचाव के लिए टीकाकरण कराना चाहिए। मंगलवार को अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में हेपेटाइटिस की दवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से भी हेपेटाइटिस के बारे में जानकारी लेने और इसे पूरे परिवार में बताने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बॉक्सर मैरीकॉम भी हेपेटाइटिस अभियान से जुड़ी
कार्यक्रम के दौरान बॉक्सर मैरीकॉम को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। मैरीकॉम ने भी हेपेटाइटिस बीमारी से देश को बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस मुक्त भारत की कल्पना अभी से युवाओं को करनी चाहिए। ताकि देश का भविष्य सेहतमंद लोगों के हाथों में रह सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें