फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नेचर ब्रिज पर सबसे ज्यादा बिना हेलमेट केचलते हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज : सबसे अधिक बिना हेलमेट वालों के चालान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिग्नेचर ब्रिज पर पिछले 28 दिनों में सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के चालान किए गए। दूसरी ओर, दिल्ली सरकार के डीटीटीडीसी विभाग ने सिग्नेचर ब्रिज पर सुरक्षा उपाय बनाने शुरू कर दिए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) आलोक कुमार ने बताया कि सिग्नेचर ब्रिज पर छह नवंबर से लेकर तीन दिसंबर तक कुल 3414 चालान किए गए। इनमें सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के 1171 चालान किए गए। इसके बाद सबसे ज्यादा अवैध पार्किंग के 545 और वनवे वॉयलेशन के 374 चालान किए गए। खतरनाक ढंग से वाहन चालाने के 78, ट्रिपल राइडिंग के 253, नो एंट्री के पांच, ओवर स्पीड के 161, अन्य 815, क्रेन द्वारा वाहन उठाए गए 164 और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के 12 चालान किए गए। इसके अलावा 676 ऐप चालान किए गए। सिग्नेचर ब्रिज पर हो रहे हादसों के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस की चार मोटरसाइकिल, सात ट्रैफिक पुलिसकर्मी और तीन क्रेन तैनात की गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय किए
दिल्ली सरकार के डीटीटीडीसी विभाग ने सुरक्षा उपाय उठाने शुरू कर दिए हैं। खजूरी खास की तरफ सिग्नेचर ब्रिज पर ब्रेकर बना दिया गया है। स्पीड को कंट्रोल करने, नो हॉल्टिंग और नो पार्किंग के बोर्ड लगाने शुरू कर दिए हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी सिग्नेचर ब्रिज पर तैनात रहकर वाहनों की स्पीड कंट्रोल करवा रहे हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त का कहना है कि डीटीटीडीसी विभाग ब्रिज पर सुरक्षा कदम उठा रहा है। इसके बावजूद ब्रिज पर जल्द ही दूसरा सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें