फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रय गृह से महिलाएं गायब होना दिल्ली सरकार की नाकामी : तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियां गायब होना दिल्ली सरकार की नाकामी : तिवारी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिलशाद गार्डन स्थित आश्रय गृह से लड़कियों के गायब होने को भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी बताया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि संस्कार आश्रम दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की गैर-वैधानिक संस्था है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की है।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि यह पूरा मामला 1 दिसंबर की रात का है। आश्रम के अधिकारियों को लड़कियों के गायब होने की जानकारी तक नहीं लगी, यह बड़े आश्चर्य की बात है। यह पूरा प्रकरण एक नजर में ही संदेह उत्पन्न करता है कि बिना अधिकारियों व बड़े राजनीतिक स्तर की मिलीभगत के इस घटना को अंजाम देना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द से जल्द लड़कियों को ढूंढने का काम करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। ब्यूरो
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें