फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठीवास- उटोन सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

तावडू। कंपनी से काम कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मंगलवार अर्धरात्रि में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित गौतम ने बताया कि वह बिहार का मूल निवासी है। वर्तमान में वह परिवार सहित नारायण विहार थाना धारूहेड़ा में रहता है। उसके पिता सतीश बिलासपुर जिला गुरुग्राम में स्थित महिंद्रा लॉजिस्टिक्स कंपनी में नौकरी करते हैं। मंगलवार देर रात उसके पिता बाइक से राठीवास भिवाड़ी रास्ते से घर लौट रहे थे। जब वह गांव राठीवास-उटोन के पास पहुंचे तो ट्रक नंबर एचआर 73-6800 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से आते हुए विपरीत दिशा में आकर बाइक को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही उसके पिता सतीश की मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें