फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गहरे गड्ढे बन रहे जानलेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो---------
विज्ञापन


60 मीटर रोड बदहाल, बने गहरे गड्ढे
- स्ट्रीट लाइट न जलने से रात को बढ़ जाती है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट के बीच बनी 60 मीटर रोड बदहाल है। कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो कि इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। इस रास्ते पर स्ट्रीट लाइट न जलने से भी रात में अंधेरा होने के कारण परेशानी बढ़ जाती है।
ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट के बीच दो रास्ते 130 मीटर रोड और 60 मीटर रोड हैं। आबादी कम होने और सड़क की लंबाई अधिक होने के कारण 130 मीटर रोड से कम ट्रैफिक गुजरता है, लेकिन 60 मीटर रोड पर आनेजाने वाले वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है। रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। बिसरख के सामने कई जगह रोड टूट गई है।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन से 100 मीटर ग्रेनो वेस्ट की तरफ चलने पर दो रास्ते मर्ज हो रहे हैं। वहां पर भी बीच सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस जगह करीब आधा किलोमीटर रोड काफी जर्जर है। ग्रेनो वेस्ट से आने-जाने वाले लोग कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा। यही नहीं, रिजर्व पुलिस लाइन से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर ही करीब तीन माह पहले स्ट्रीट लाइट लगी है। पोल और बल्ब तो लग गए, लेकिन अब तक जल नहीं रहे।
प्राधिकरण के संबंधित अधिकारी इसकी वजह भी नहीं बना पा रहे। जिस जगह दो रास्ते मर्ज हो रहे हैं वहां पर अंधेरा रहता है, जिससे आए दिन वाहन सीधे चले जाते हैं और झाड़ियों व पेड़ों से टकरा जाते हैं। अक्सर उस जगह पर क्षतिग्रस्त वाहन दिख जाते हैं। बता दें, कि जमीन विवाद के चलते रास्ता अधूरा है। ग्रेनो वेस्ट से आने वाले वाहन अचानक ग्रेेटर नोएडा से जाने वाले मार्ग पर आ जाते हैं, जिससे हादसा हो जाता है। सर्दियों में कोहरा के दौरान यहां परेशानी और बढ़ जाएगी।


संबंधित इंजीनियर से इस मार्ग की रिपोर्ट लेकर उसका एस्टीमेट तैयार कराया जाएगा। उसका टेंडर निकालकर रिपेयर कराया जाएगा। स्ट्रीट लाइट के बारे में जानकारी लेकर समस्या दूर कराई जाएगी। सभी स्ट्रीट लाइटें जल्द जलने लगेंगी।
विज्ञापन

- केके गुप्त, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

कल नहीं होगी जनसुनवाई
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में इस मंगलवार को जनसुनवाई नहीं होगी। एसीईओ केके गुप्त ने बताया कि मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक है, जिसकी वजह से जनसुनवाई नहीं हो पा रही। इसके बाद आने वाले मंगलवार को सुनवाई होगी। बता दें, कि जनसुनवाई में बड़ी तादात में लोग अपनी शिकायतें व समस्या लेकर आते हैं। एसीईओ खुद उनकी शिकायतें सुनते हैं और मौके पर ही उन शिकायतों के निस्तारण का प्रयास करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें